Varanasi Famous Food: वाराणसी के ये फेमस पकवान, बिना खाए आए वापस तो होगा पछतावा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2023, 07:27 PM IST

Varanasi Mouth Watering Fomous Dishes: अगर आप बनारस घूमने जा रहे हैं तो यहां के खाने पीने के प्रसिद्ध आइटमों का लुत्फ उठाना ना भूलें, काशी आने के बाद अगर आपने यहां कुछ खास चीजों का स्वाद नहीं चखा तो समझिए वाराणसी ही नहीं घूमा।

Varanasi Famous Food: वाराणसी बाबा भोलेनाथ की नगरी यहां आप बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन तो पायेंगे ही, साथ ही यहां पर खाने-पीने की स्वाद में अद्भुत खाने के आइटम भी खूब मिलते हैं, वाराणसी की खास और लजीज डिशों की लिस्ट इतनी लंबी है जिसके बारे में जितना भी लिखा जाए वो कम ही है, राम भंडार की कचौड़ी जलेबी का नाश्ता और श्रीजी की मलइयो का स्वाद आप भूल नहीं पायेंगे वहीं पप्पू की अड़ी पर वनारसी चाय पीने का अपना ही मजा है, वाराणसी की लौंग लता की बात ना करें तो बात अधूरी ही रहेगी साथ ही यहां की तिरंगा बर्फी , मलाई पूड़ी, रबड़ी, लस्सी इसका भी अपना ही मजा है।

VARANASI FAMOUS FOOD

वाराणसी जाएं तो यहां के खाने पीने के प्रसिद्ध आइटमों का लुत्फ उठाना ना भूलें

काशी में सुबह के पांच बजते बजते ही कचौड़ियों की सोंधी गंध, कोहड़े की सब्जी के साथ गुलाब जल मिश्रित करारी जलेबियों की निराली गंध नाक में चढ़ने लगती है और उसको उदरस्थ करते ही स्वाद जुबान से होकर सीधे दिल में उतर जाता है।

End of Feed