Valentine day in Varanasi: वैलेंटाइन डे पर गुलजार हुआ वाराणसी, प्रेमी जोड़ों ने ऐसे मनाया यह खास दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:39 AM IST

Crowd in the Park on Valentine's Day in Varanasi: प्रेम करने वालों के लिए खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक का आज आखिरी दिन है। वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के गंगा घाटों, पार्क समेत तमाम जगहों पर प्रेमी जोड़े पहुंचे हैं। यहां प्यार भर पल बीताने के साथ इसे कैमरे में भी कैद कर रहे हैं। वहीं, कुछ संगठनों द्वारा चेतावनी भी जारी की गई है कि अश्लीलता फैलाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्सी घाट समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही प्रेमी जोड़ों का डेरा
  • नाव पर सवार होकर गंगा की लहरों के बीच मनाया वैलेंटाइन डे
  • गंगा नदी के पार रेती पर पार्टनर के साथ की अठखेलियां


Varanasi News: वाराणसी के गंगा घाटों पर वैलेंटाइन डे पर युवाओं का उल्लास और उत्साह दिख रहा। प्रेमी जोड़ों की टोलियां गंगा घाटों के किनारे बैठी हुईं हैं। धूप और ठंडी पछुआ हवाओं के बीच यह युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बीता रहे हैं। बहुत से युवा-युवती नाव पर सवार होकर गंगा उस पर भी गए। रेती पर युवक-युवतियों ने अठखेलियां भी की। अस्सी घाट पर युवाओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। घाट पर बहुत से जोड़े टहल भी रहे हैं।

varanasi ganga ghat

वाराणसी का गंगा घाट

गंगा घाटों की सीढ़ियों पर दूर-दूर तक प्रेमी जोड़े ही बैठे नजर आ रहे थे। कई एक-दूसरे की बाहों में सिमटे थे। कुछ अपनी प्रेमिका के बालों को सहला रहे थे। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के कंधे पर सिर रखकर भविष्य के सपने बुन रहीं थीं। बहुत से युवाओं की टोली संत रविदास पार्क भी पहुंची। इनमें शादीशुदा जोड़े भी थे।

End of Feed