Varanasi: लंका चौराहे पर चला बुलडोजर; चाची की कचौड़ी और पहलवान लस्सी के साथ टूटीं 35 दुकानें

वाराणसी के लंका चौराहे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए 35 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिसमें प्रसिद्ध पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकानें भी शामिल थीं। इस कार्रवाई ने काशीवासियों के बीच स्वाद और विकास को लेकर एक नई बहस को जन्म दिया है।

Varanasi News: बनारस पहुंचा आदमी अगर असल तृप्ति चाहे तो केवल गंगा नहाने और बाबा की पूजा से बात नहीं बनेगी। पेट पूजा भी एक नितांत बनारसी चीज है। रविदास गेट पर तड़के हाथ में दोना लिए लोग 'प्रसाद' सी जो चीज पा रहे होते हैं, वो भी मुक्ति का मार्ग खोलने की चाबी का घाट ही समझिए। लेकिन इसमें अब बाधा है, काहें कि वाराणसी के लंका चौराहे पर जिला प्रशासन ने 35 दुकानों पर बुलडोजर चला दिया है। इसकी चपेट में पहलवान लस्सी और चाची की कचौड़ी की दुकान भी आ गई है।

pahalwan lassi chachi kachaudi shop vandalize in varanasi

वाराणसी में ऐतिहासिक दुकानों पर चला बुलडोजर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जाम की समस्या कम करने के लिए उठाया गया कदम

इसका उद्देश्य चौराहे पर जाम की समस्या को हल करना था। यह कार्रवाई लंबे समय से मांग में थी और प्रशासन ने दुकानदारों को मुआवजा देने के बाद यह कदम उठाया। हालांकि, स्थानीय लोग इन दुकानों को मिस कर रहे हैं, क्योंकि ये दुकानें दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए खास थीं। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार रात को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे चौराहे का चौड़ीकरण संभव हो पाएगा। यह चौराहा ट्रामा सेंटर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अस्सी घाट और दुर्गा कुंड के रास्ते का मुख्य स्थान है।

End of Feed