वाराणसी

Varanasi: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा जांच

भारत-पाकिस्तान की सीमा पार बढ़े तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से वाराणसी पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, पोर्टिको और पार्किंग क्षेत्र में सघन जांच जारी है। टर्मिनल भवन के बाहर पोर्टिको क्षेत्र को खाली कराया गया है और सीआईएसएफ के जवानों द्वारा रैंडम जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Image

वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Varanasi Airport: सीमा से लगातार बढ़े तनाव की खबरों के बीच एक खबर वाराणसी से आई है। वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, पोर्टिको और पार्किंग एरिया की सघनता से जांच की जा रही है। कार चालकों और मेहमानों को पोर्टिको से हटाया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर के बाहर फूलपुर थाने की पुलिस लगातार गश्त कर रही है। एयरपोर्ट के सभी हिस्सों पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है। साथ ही पास के गांवों में भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच पूरे देश के एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया है। CISF की अतिरिक्त टुकड़ियां, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने पूरे इलाके की निगरानी की है। बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, पोर्टिको और पार्किग क्षेत्र में कड़ी जांच पड़ताल की गई है। सुरक्षाबल के जवान रैंडम जांच अभियान भी चला रहे है। टर्मिनल भवन के पोर्टिको क्षेत्र को खाली कराया गया है। संदिग्धों की निगरानी कैमरों से भी हो रही है। बाबतपुर एयरपोर्ट से सटे गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर अफसर नजर जमाए हुए है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article