Varanasi Vande Metro: काशी से अयोध्या तक चलेगी वंदे मेट्रो, सूबे के धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 03:58 PM IST

Varanasi News: वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब काशी से अध्योध्या तक वंदे मेट्रो चलाने की योजना है। इसकी कागजी कार्यवाही शुरू भी कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल जाएगी। इससे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों एवं आम यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे बोर्ड को जल्द ही भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • पर्यटकों के साथ एमएसटीधारकों को होगी सहूलियत
  • इन रूटों पर यात्रियों एवं पर्यटकों का होता अधिक आवागमन

Kashi to Ayodhya Vande Metro: प्रदेश के धार्मिक स्थलों को वंदे मेट्रो के माध्यम से जोड़ा जाना है। काशी एवं प्रयागराज के साथ अयोध्या तक वंदे मेट्रो चलाने का प्रारूप तैयार हुआ है। इन शहरों के लिए हेलीकॉप्टर चलाने की योजना भी है। इसके लिए नमो घाट पर हेलीपोर्ट बन रहा है। रेल यात्रियों के साथ पर्यटकों की सहूलियत के लिए वंदे मेट्रो को काशी, प्रयागराज एवं अयोध्या तक चलाने की योजना है। रेलवे बोर्ड को जल्द ही यह प्रस्ताव भेजा जाना है। रेल अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर बोर्ड मुहर लगा देगा। इससे पर्यटकों के साथ एमएसटीधारकों को काफी सुविधा होगी।

varanasi vande metro

वाराणसी में चलाई जाने वाली वंदे मेट्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर यात्रियों एवं पर्यटकों का काफी अधिक आवागमन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि रेलवे बोर्ड का जैसा आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।

End of Feed