Lahartara to Naria Elevated Road Construction: जिला प्रशासन ने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल से वाराणसी एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राजकीय सेतु निगम ने नरिया तिराहे से लहरतारा चौराहा तक दो लेन एलिवेटेड रोड बनाने की कवायद तेज कर दी है। निगम ने दो लेन एलिवेटेड रोड बनाने के लिए सर्वे करा लिया है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण पर 943.50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सेतु निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में इसका जिक्र भी किया है। गौरतलब है कि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सेतु निगम को इसके लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया था। सेतु निगम ने मंडलायुक्त को डीपीआर सौंपी है।
बता दें इस एलिवेटेड रोड के बन जाने के बाद मंडुआडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सब्जी मंडी समेत अन्य चौराहों पर जाम नहीं लगेगा। फिलहाल ग्रीन कॉरिडोर बनाने में कमिश्नरेट पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंका से एयरपोर्ट पहुंचने में एक घंटा लगता है। इस एलिवेटेड रोड के चालू होने पर महज 30 मिनट में दूरी तय हो जाएगी।
