Varanasi Temple: वाराणसी के नरपतपुर में स्थित एक मंदिर में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर महौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी में मंदिर में तोड़फोड़
मिली जानकारी के अनुसार नरपतपुर के प्राचीन मंदिर पर हमला किया गया है। यहां से शिवलिंग की प्रतिमा को भी गायब कर दिया गया है। साथ ही कुछ और प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है और इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो रखा है।
#FourKaFire: वाराणसी के नरपतपुर गांव में माहौल बिगाड़ने की साजिश, अराजक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़… t.co/mnfvIIiEkC
— ANI (@ANI) Feb 7, 2023
इस घटना से आहत स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह तीसरी बार है जब असमाजिक तत्वों ने ऐसा घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।
