वाराणसी

Valentine in Varanasi: वाराणसी में इन जगहों पर अपने वैलेंटाइन के साथ, खुशी होगी दोगुनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:26 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में वैलेंटाइन का जश्न शुरू हो चुका है। मंगलवार से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही प्रेमी जोड़ों का सैर-सपाटा शुरू हो गया है। शहर एवं जिले के प्रसिद्ध स्थलों पर प्रेमी जोड़े क्वालिटी टाइम बीताने जाने लगे हैं। यहां का बेहद प्रसिद्ध स्थल है आशिक माशूक की मजार। यहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं।

Image

वाराणसी स्थित आशिक माशूक की मजार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आशिक माशूक की मजार पर उमड़ती है भीड़
  • मजार पर प्रेमी जोड़े मांगते हैं मन्नत
  • मुराद पूरी होने पर मजार पर दोबारा आते हैं लोग


Best place for Valentine in Varanasi: वैलेंटाइन वीक में काशी का अंदाज पूरी दुनिया से अलग होता है। यहां बाजार में रोनक तो छा जी गई है। प्रेमी जोड़े की भीड़ शहर में प्रेम के प्रतीक पर भी उमड़ने लगी है। मंगलवार को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। हर प्रेमी जोड़ा इस वीक को बेहद खास अंदाज से मनाना चाहता है। ऐसे में प्रेमी जोड़े आशिक माशूक की मजार पर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यह मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। मन्नत पूरी हो जाने के बाद प्रेमी जोड़े यहां दोबारा आते हैं।

दरअसल, यह मजार 400 साल पुराना है। इस मजार पर प्रेमी जोड़े फूल चढ़ाते हैं। इसका उल्लेख चर्चित पुस्तक आसार-ए-बनारस में भी है। वहीं, गंगा घाट भी प्रेमी जोड़े का फेवरेट स्थल है। यहां शाम के समय प्रेमी जोड़े समय बीताते हैं। शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर प्रेमी जोड़ों की भीड़ उमड़ने लगी है। इसके अतिरिक्त गंगा उस पार रेती पर भी बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंच रहे हैं।

अस्सी घाट पर खासी भीड़

शहर के दो गंगा घाट पर सबसे अधिक प्रेमी जोड़े पहुंच रहे हैं। अस्सी घाट और नमो घाट पर प्रेमी जोड़े खूब सेल्फी भी ले रहे हैं। अस्सी घाट पर तुलसीदास का निधन हुआ था। इतना ही नहीं यह घाट अस्सी और गंगा नदी का संगम स्थल है। यहां सूर्यास्त और सूर्योदय के समय अद्भूत नजारा देखने को मिलता है। इसे देखकर लोग बेहद खुश हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त सुबह की यहां की आरती बेहद आकर्षक होती है। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं।

सेल्फी प्वाइंट बना नमो घाट

शहर का नमो घाट सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। यहां बहुत बड़ी संख्या में सुबह-शाम प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। शाम में इनकी संख्या अधिक होती है। यह लोग घाट पर काफी समय बीताने के साथ खूब सेल्फी भी लेते हैं। घाट सुंदर होने की वजह से प्रेमी जोड़ने सेल्फी लिए बिना नहीं रह पाते हैं। गाबियन और रोटेशन वॉल से 21 हजार वर्गफीट में खिड़किया घाट नमो घाट के रूप में विकसित हुआ है। यह घाट आधा किलोमीटर लंबा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article