Varanasi Sewerage Treatment Plant: वाराणसी नगर निगम विस्तारित क्षेत्र में सीवर, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन जगहों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया जाएगा। इसके तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी शोधन क्षमता वाला एक और एसटीपी बनाया जाएगा। यहां पहले से एक एसटीपी बना हुआ है। नए एसटीपी को बनाने के लिए शासन से 300 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। रामनगर में 40 एमएलडी शोधन क्षमता का एसटीपी बनेगा। यहां भी पहले से एक एसटीपी है। लोहता में 25 एमएलडी शोधन क्षमता का एसटीपी बनाया जाना है। इन तीनों एसटीपी के बनने के बाद शहर में कुल एसटीपी 10 हो जाएंगे।
दरअसल, शहर में 7 एसटीपी होने के बाद भी कई इलाकों से अब भी नाले का पानी सीधे गंगा नदी में गिर रहा है। इसका कारण शोधन क्षमता कम होना बताया गया है। ऐसे में भगवानपुर में एक और एसटीपी बनाने का निर्णय हुआ है। नगवां एवं सामने घाट स्थित नाला समेत रामनगर का चार नाला बंद कर रमना एसटीपी सेे जोड़ा गया है।
