दिल्ली

अप्रैल से जून तक इन दिनों नहीं मिलेगी शराब, दिल्ली सरकार ने घोषित किए ये ड्राई डे

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून माह के लिए दिल्ली सरकार ने ड्राई डे घोषित कर दिए हैं। रामनवमी और गुड फ्राइडे सहित महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों पर शराब की दुकानों को बंद करने के लिए पांच दिन घोषित हुए हैं। चलिए देखते हैं

Image

दिल्ली में इन दिनों नहीं मिलेगी शराब

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में आने वाले सभी प्रमुख धार्मिक त्योहारों के दिन शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। अप्रैल से जून माह के बीच पांच दिन ड्राई डे रहेंगे, यानी इस दिन शराब की खरीद-बिक्री बंद रहेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पांच दिन।

दिल्ली में कब है ड्राई डे

पीटीआई की खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने हाल ही में एक आदेश जारी करके अप्रैल से जून तक शहर में शराब की दुकानों को पांच दिनों तक बंद रखने की बात कही है। ये बंदी रामनवमी -06 अप्रैल, महावीर जयंती -10 अप्रैल, गुड फ्राइडे -18 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा -12 मई और ईद-उल-जुहा -6 जून को रहेंगी।

आबकारी आयुक्त सनी सिंह ने जारी आदेश में कहा कि शराब लाइसेंसधारियों के लिए ड्राई डे दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार घोषित किए गए हैं। आदेश में ये भी लिखा है कि लाइसेंसधारी अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर में एक खास जगह पर आदेश की प्रति को चस्पा करें।

कब रखते हैं ड्राई डे

जब किसी खास त्योहार या किसी विशेष अवसर पर राज्य सरकार पूरे राज्य में शराब की बिक्री पर रोक लगाती है तो उस दिन को ड्राई डे कहते हैं। इस दिन शराब की खरीद-बिक्री बंद रहती है। जो दुकानदार निर्देशों का पालन नहीं करता है,उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने से बचाने के लिए विशेष धार्मिक त्योहारों पर ड्राई डे रखा जाता है। राष्ट्रीय त्योहारों पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में भी शराब की दुकानें बंद रहती हैं। इसके अलावा, कई बार चुनाव के दौरान या कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी ड्राई डे घोषित किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article