कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का BJP पर हमला, बोले समुदाय से वादाखिलाफी की तो 2027 के विधानसभा चुनाव में होगा भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।

वाराणसी में निषाद पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Sanjay Nishad

निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद

संजय निषाद ने BJP को चेताया कि यदि भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय राज्य की लगभग 60 विधानसभा सीटों पर जीत-हार तय करने की स्थिति में है, और उनकी नाराजगी चुनाव परिणामों को सीधे प्रभावित कर सकती है।

End of Feed