Varanasi Weather Today: उत्तर प्रदेश में जून में मानसून की एंट्री के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, वहीं अब जुलाई में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से बारिश न के बराबर हुई है। बारिश की कमी के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। लेकिन वाराणसी में राहत की बारिश कब होगी, आइए जानते हैं:
आज वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में आज पूरे दिन सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। हालांकि इस बीच आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। लेकिन इससे अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। वाराणसी में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून की टर्फ लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियां फिलहाल रुकी हुई हैं।
10 जुलाई के बाद फिर बरसेंगे बदरा
लोगों को बारिश के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
