Varanasi Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दर्दनाक हादसे के बाद महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वाराणसी के बड़ागांव थाना इलाके से यह दर्दनाक खबर सामने आई है।
गोसाईंपुर अनौरा गांव में ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा
गुरुवार शाम को गोसाईंपुर अनौरा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास लगी ईंट की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे चार महिलाएं दब गईं। दीवार गिरते देख भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर वहां पहुंचे।
