वाराणसी

Varanasi Transport Corporation: केराकत-लखनऊ के बीच चलेगी बस, जल्द नेपाल के लिए भी दो बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 03:13 PM IST

Varanasi to Kathmandu Bus: परिवहन निगम की बसों से वाराणसी, लखनऊ के अलावा नेपाल के शहरों के लिए भी आवागमन और आसान हो जाएगा। इसके लिए बहुत जल्द और बसें परिचालित की जाएंगी। बसों के परिचालन को लेकर कागजी प्रक्रियाएं पूरी जानी हैं। वहीं, लखनऊ के लिए जौनपुर के केराकत से बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन सभी रूटों पर हर दिन बसें परिचालित होंगी। बसों के रवाना होने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।

Image

वाराणसी परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी कैंट स्टेशन से काठमांडू और पोखरा के लिए चलेंगी बसें
  • दोनों देशों से परमिट मिलते ही शुरू होगा परिचालन
  • अभी भी काठमांडू के लिए सुबह 10 बजे रवाना होती है बस

Varanasi to Nepal Bus: वाराणसी कैंट स्टेशन से अब नेपाल के काठमांडू और पोखरा के लिए दो बसें परिचालित होंगी। फिलहाल हर दिन सुबह 10 बजे काठमांडू के लिए बस रवाना होती है। अब दोनों देशों के बीच सहमति बनने और परमिट जारी होते ही बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। अभी यहां से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिहार रूट पर बसें चलाई जा रहीं हैं। हर दिन स्टैंड से एक हजार बसें परिचालित होती हैं।

इन बसों से करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा का कहना है कि वाराणसी कैंट स्टेशन अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। यहां से पहले से ही नेपाल के लिए बसें परिचालित की जा रहीं हैं, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

केराकत से सुबह 7 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी बस

वाराणसी मंडल अंतर्गत जौनपुर के केराकत से लखनऊ के लिए रोडवेज बस चलाई जानी है। सुबह 7 बजे केराकत से बस रवाना होगा। यह एक घंटे बाद जौनपुर डिपो पहुंच जाएगी। यहां से फिर बस लखनऊ के लिए रवाना होनी है। शाम 4 बजे बस राजधानी पहुंच जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि शाम 5 बजे लखनऊ से खुलेगी। यह जौनपुर होकर केराकत पहुंचेगी। फिर अगले दिन यह बस सुबह 10 बजे रवाना होगी। बस का जल्द ही संचालन कराया जाना है।

मंडल के सभी जिलों से लखनऊ के लिए चलेगी बस

वाराणसी मंडल के सभी जिलों से लखनऊ के लिए बसों का नॉन स्टॉप परिचालन करने की भी योजना है। एक्सप्रेस बसों का परिचालन करने के लिए शासन से 200 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इन बसों के परिचालित होने से वाराणसी से लखनऊ का सफर 8 घंटे की जगह 5 घंटे में ही तय हो जाएगा।

वाराणसी एयरपोर्ट से नेपाल के लिए फ्लाइट भी बढ़ रही

वाराणसी से नेपाल के लिए फ्लाइट की भी संख्या बढ़ाई जा रही है। नेपाल के कठमांडू के लिए दो और पोखरा के लिए एक फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके अतिरिक्त

काशी से कोलंबों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। श्रीलंकन एयरलाइन इसका संचालन करेगी। इन शहरों एवं देशों के लिए सीधी फ्लाइट एवं बस सेवा वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article