Varanasi Bus Stand Construction: बस अड्डे बनाने को परिवहन निगम बेचेगा अपनी जमीन, वीडीए से मिलेगा 250 करोड़ से ज्यादा रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 01:55 PM IST

Varanasi New Bus Stand: वाराणसी में नए दो बस स्टैंड बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। बस स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित कर लिए जाने के बाद अब फंड को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। परिवहन निगम अब अपनी जमीन बेचकर उससे मिले पैसों से नए बस स्टैंड बनाएगा। काशी डिपो की जमीन बेची जानी है, जिसकी कीमत 200 करोड़ से अधिक है। दरअसल, लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2.95 एकड़ में फैले काशी डिपो की जमीन बेची जाएगी
  • जमीन की कीमत 250 करोड़ रुपए से अधिक
  • परिवहन निगम को बनाने हैं दो नए बस स्टैंड

Varanasi News: शहर से बाहर नए दो बस स्टैंड बनाने के लिए काशी डिपो की जमीन बेची जाएगी। इस जमीन की कीमत 250 करोड़ रुपए से अधिक है। काशी डिपो 2.95 एकड़ जमीन पर है। परिवहन निगम अब इस जमीन को बेचकर नए बस स्टैंड बनाने वाला है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को जमीन बेची जाएगी। पहले राज्य परिवहन निगम बोर्ड के पास यह प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें काशी बस डिपो को वर्कशॉप में तब्दील कर दिया गा है। यहां परिवहन निगम की 250 रोडवेज एवं सिटी बसें खड़ी होती हैं। बस डिपो बदलाव स्थिति में है।

kashi depot

काशी डिपो की जमीन बेचेगा परिवहन निगम (फाइल फोटो)

बारिश होने पर जलभराव एवं कीचड़ रहता है। बसों के निकलने पर गोल गड्डा तिरहो पर जाम लग जाता है। इस कारण से बस डिपो को शहर से बाहर करने का फैसला हुआ है। इसको लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद हरहुआ और मोहनसराय में नए बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।

End of Feed