मुंबई, वाराणसी सहित कई जगहों के लिए जाने वाली ट्रेनें प्रभावित, परेशानी से बचने को शेड्यूल देखकर स्टेशन पहुंचें

तीर्थराज प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग के चलते अगले कुछ दिनों तक कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का समय बदला गया है और कुछ का रूट बदला गया है। यहां के जिवनाथपुर और वीएचके स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होना है।

कुंभ नगरी प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वाराणसी, मुंबई, छपरा और सूरत जाने वाली कई ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित रहेगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के शेड्यूल की जांच करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Railway Station

प्रयागराज से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित

प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग का यह कार्य मंगलवार 27 और बुधवार 28 मई 2025 को किया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को डायवर्ट या आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिवनाथपुर और वीएचके स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

End of Feed