Best Cafe for Couples in Varanasi: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन बुधवार को हर कोई अपने प्यार का इजहार कर रहा है। इस दिन को प्रेमी जोड़े खास बनाने के लिए बेहतरीन जगह पर भी जा रहे हैं। ऐसे में लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ प्रेमी जोड़े उठाते हैं। इनके लिए रेस्तरां एवं कैफे रेड ब्लैक, रेड वाइट, पिंक एंड वाइट, रेड एंड पिंक कलर के गुब्बारों से सज गया है। लंका और अस्सी मार्ग स्थित रेस्तरां में बेहतरीन साज-सज्जा किया गया है। रविंद्रपुरी स्थित रेस्तरां में प्रेमी जोड़े की खूब भीड़ उमड़ती है। यहां प्रेमी जोड़ों को पूरे वैलेंटाइन वीक में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कपल्स डांस एवं गेम्स में अव्वल आने वाले जोड़ों को उपहार भी दिया जा रहा है।
वाराणसी का प्रसिद्ध कैफे प्रेमी जोड़े का प्रसिद्ध कैफे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दशाश्वमेध से अस्सी घाट तक कई रूफ टॉप रेस्तरां हैं। यहां प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। जिन प्रेमी जोड़ों को फास्ट फूड अच्छा लगता है, वह गोदौलिया चौराहे पर जाएं। इस जगह गोलगप्पे भी मिलते हैं। नीची बाग से कुछ दूरी पर बेहतरीन मलैयो मिलता है। लंच के लिए सिगरा में बेहतरीन रेस्तरां हैं।
