Favorite Place of Couple in Varanasi: वैलेंटाइन वीक में वाराणसी में प्रेमी जोड़ों की काफी भीड़ उमड़ रही है। हर साल यहां स्थानीय के अलावा आसपास एवं दूर-दराज से प्रेमी जोड़े आते हैं। यहां की खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर के साथ समय बीता सकते हैं। शहर स्थित अस्सी घाट काफी सुंदर और प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगह है। यहां सामान्य दिनों में ही प्रेमी जोड़े आकर समय बीताते हैं। घाट पर आपको काफी सुकून महसूस होगा। यह स्टेशन से महज 6 किलोमीटर दूर है।
कई फिल्मों में नजर आ चुका रामनगर किला भी प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगह है। किले का पश्चिमी द्वार गंगा नदी की तरफ खुलता है। ऐसे में इस जगह प्रेमी जोड़े खूब सेल्फी लेते हैं। सेल्फी के लिए रामनगर किले से बेहतर जगह नहीं मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर वाराणसी की खूबसूरती देख सकते हैं। क्रूज अस्सी घाट से राजघाट तक गंगा की लहरों पर सैर कराता है।
