Varanasi Road Widening: शहर में जल्द खत्म होगी जाम की समस्या, हफ्ते भर में शुरू होगा सड़कों का चौड़ीकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 06:13 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से शहर के अंदर जाम की समस्या बड़ी बन गई है। इसके अलावा कई मार्गों की स्थिति जर्जर भी हो गई है। इसको देखते हुए सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। यह जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले किया जाना है। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। सड़कों के चौड़ा होने से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले बदली जानी है सड़कों की सूरत
  • 40 सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण
  • एक सप्ताह में शुरू कराया जाएगा काम

Varanasi Road Reconstruction: शहर की सड़कों की सूरत जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 45 सड़कों का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से 40 सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी मिल चुकी है। एक सप्ताह में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाना है। लोक निर्माण विभाग ने पहले 149.20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया था। हालांकि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाद में फिर प्रस्ताव में संशोधन किया गया। इसके बाद 136.02 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। इतने रुपयों से 45 सड़कों का काम कराया जाना था, लेकिन 40 सड़कों का काम शुरू कराने के लिए 80.86 करोड़ रुपए पास हुआ है।

varanasi rush

वाराणसी शहर में लगा जाम (फाइल फोटो)

इसके लिए पहली किस्त में 20 करोड़ रुपए जारी भी हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। यह पूरा होते ही सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। चयनित एजेंसी को गुणवत्ता के साथ जी-40 शिखर सम्मेलन से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य दिया जाएगा।

End of Feed