Tej Pratap Yadav के साथ उस रात होटल में क्या हुआ ? मैनेजर के दावे पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 10, 2023, 05:32 PM IST

Tej Pratap Yadav: होटल मैनेजर ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव पर करीब 50 हजार रुपये का होटल का बिल बकाया है। वह बकाए का भुगतान किए बिना ही होटल से चले गए। जबकि, उनका रूम अभी भी लॉक है और उनका जो भी सामान है, उसी कमरे में सुरक्षित है।

Tej Pratap Yadav Varanasi Hotel: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वाराणसी के एक होटल में बदसलूकी का मामला सामने आया था। दावा किया गया था कि होटल मैनेजर ने इजाजत के बिना उनका कमरा खोला और सामान को बाहर निकाल कर रख दिया। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने होटल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

Tej Pratap yadav

तेज प्रताप यादव

हालांकि, अर्काडिया होटल के मैनेजर ने अब इस पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके दावे हैरान करने वाले हैं। होटल मैनेजर का कहना है कि यह पूरा मामला पेमेंट से जुड़ा हुआ है, तेज प्रताप यादव का रूम अभी भी बंद है।

End of Feed