वाराणसी में छात्र की गोली लगने से हुई मौत, मामले में स्कूल प्रबंधक हुआ गिरफ्तार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के खुशहालनगर में मौजूदा एक स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में स्कूल के प्रबंधक रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है।

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के खुशहालनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को इस क्षेत्र के एक स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने छात्र के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अन्य दो आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। अपर पुलिस आयुक्त कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि इस मामले में स्कूल के प्रबंधक रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि घटना स्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए हैं। पुलिस ने वो पिस्तौल भी अपने कब्जे में ले ली है, जिससे गोली चली थी।

Student died after being shot in Varanasi

वाराणसी में गोली लगने से हुई छात्र की मौत

शिकायत वापस लेने का दबाव

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के अनुसार हेमंत के परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से बताया कि घटना में शामिल तीन हमलावरों में से सिर्फ एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के दो लोग शशांक व किशन अभी भी आराम से घूम रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अपर पुलिस आयुक्त ने 25 अप्रैल को शेष दो लोगों के खिलाफ शिकायत वापस लेने का फोन पर दबाव बनाया था।

End of Feed