वाराणसी

वाराणसी : दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, युवक को किया मरणासन्न; FIR होने पर भी नहीं हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नदेसर गौसाबाद में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-ड़डों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे एक युवक के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसका गंभीर हालत में पंडित दीनदयाल अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात के 2 दिन बीत जाने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Image

वाराणसी में युवक पर हमला

वाराणसी : जिले के कैण्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत घौसाबाद से दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पक्ष ने निहत्थे दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घाव इतना गहरा है कि डॉक्टरों को 16 टांके लगाने पड़े। ये पूरा मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है उक्त पार्टी दबंग किस्म की है। उन्हें पुलिस की कार्रवाई का भी खौफ नहीं है। आरोप है कि थाने में ही पीड़िता की बहन को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस भी कार्रवाई को लेकर खासी सुस्त नजर आ रही है। यही कारण है कि वारदात के 3 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

महिलाओं से अभद्रता-मारपीट

यह मामला नदेसर घौसाबाद थाना कैण्ट जनपद वाराणसी का है, जहां बीते शुक्रवार (दिनांक 25.04.2025) रात्रि 11.30 बजे युवक नितेश अपनी बाइक से घर की ओर आ रहा था, तभी आरोपियों ने घेरकर बहस करनी शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख पीड़ित पक्ष के लोग भी इकट्ठे हो गए। आरोपियों ने पहले तो हाथापाई की, लेकिन बाद में लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं को भी निशाना बनाया। अभद्रता करते हुए बर्बरता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने युवक नितेश के सिर पर बांस से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। गंभीर रूप से घायल नितेश पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि नितेश पर जानलेवा हमला सोची समझी साजिश का हिस्सा है। पीड़ित पक्ष ने संबंधित थाने पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी आनन्द सिंह, अरविन्द सिंह, अजय सिंह, अरुण सिंह, लक्ष्मी देवी पत्नी अरविन्द सिंह और शुभांकर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article