Varanasi Roadways: राजधानी बस को वाराणसी मंडल में एक और जगह मिला ठहराव, हर दिन सैकड़ों लोग होंगे लाभान्वित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 06:03 PM IST

Varanasi News: वाराणसी मंडल के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वाराणसी और लखनऊ के बीच चलने वाली नॉन स्टॉप राजधानी बस अब जौनपुर में भी रुकेगी। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दरअसल, बस में यात्रियों की संख्या नहीं होने से नुकसान हो रहा था। ऐसे में बस का ठहराव बढ़ाया गया है। वाराणसी से बस खुलने के बाद सबसे पहले सुल्तानपुर में रुकेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी और लखनऊ के बीच चलती है राजधानी बस
  • वाराणसी के बाद सुल्तानपुर में रुकेगी बस
  • बस में 52 यात्रियों के बैठने की है व्यवस्था


Varanasi Rajdhani Bus Service: वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली राजधानी बस अब जौनपुर में भी रुकेगी। वाराणसी से रवाना होने के बाद यह बस सुल्तानपुर में रुकेगी। इस प्रस्ताव को लखनऊ से मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि होली से पहले शुरू हुई राजधानी बस में 52 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। यह बस कैंट डिपो से सुबह 4:30 बजे रवाना होती है। सीट के मुताबिक बस में यात्री नहीं सवार हो रहे थे। ऐसे में परिवहन निगम के स्थानीय प्रबंधन ने बस को जौनपुर में भी ठहराव देने की योजना बनाई थी।

varanasi bus

वाराणसी रोडवेज की बस में सफर करते लोग

इस बारे में वाराणसी मंडल के प्रबंधक गौरव वर्मा का कहना है कि राजधानी बस का ठहराव अस्थाई रूप से जौनपुर में दिया गया है। शहर से बाहर बाइपास से सवारी बैठाकर बस लखनऊ के लिए रवाना होगी। यहां पहले से ही एक बस आवंटित है। यहीं से चंदौली डिपो की बस भी गुजरती है।

End of Feed