Varanasi Development: शहर में बनने वाले रोप-वे और मेट्रो स्टेशनों के आसपास बहुमंजिली इमारतें बनेंगी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने इस पर मुहर लगा दी है। इसने अपनी 128वीं बोर्ड बैठक में उत्तर प्रदेश ट्रांजिट ओरिएंटेड पॉलिसी को यहां लागू कर दिया। इस पॉलिसी के लागू होने से शहर के मेट्रो, रोप-वे एवं अन्य तेज रफ्तार वाले परिवहन साधन के आसपास निर्माण के लिए फ्लोर एरिया प्लान (एऊएआर) अधिक मिल पाएगा।
वाराणसी विकास प्राधिकरण, जिसने तैयार किया है प्रारूप
कम क्षेत्रफल में आवासीय, व्यावसायिक समेत अन्य निर्माणों को अधिक एफएआर मिलने लग जाएगा। गौरतलब है कि कैंट रेलवे स्टेशन, सिगरा, रथयात्रा, गिरिजाघर तिराहा और गोदौलिया में स्टेशन बनाया जाएगा। फिलहाल इन स्टेशनों के पास अधिक आबादी बसाने के लिए प्रयास होंगे। इसकी कार्ययोजना जल्द ही तैयारी की जाएगी।
