स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करने काशी आएंगे पीएम मोदी, रेलवे स्‍टेशन का दे सकते हैं तोहफा

PM Modi in Varanasi: उमरहा स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ पूर्णाहुति में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तरया में रेलवे स्टेशन का तोहफा दे सकते हैं। वहीं, दो महीने पहले संत प्रवर स्वर्वेद महामंदिर, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे।

PM Modi in Varanasi: वाराणसी में सबसे बड़ा विहंगम योग का केंद्र स्‍वर्वेद महामंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसके उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी काशी आएंगे और संभव है कि, भक्‍तों को रेलवे स्‍टेशन का तोहफा दे सकते हैं। स्‍वर्वेद महामंदिर के नाम पर इस स्‍टेशन का निर्माण हो सकता है जिसका नाम होगा तरया स्‍टेशन। बता दें कि, इस स्‍टेशन उन लाखों भक्‍तों को सहूलियत मिलेगी जो स्‍वर्वेद महामंदिर आने के इच्‍छुक हैं क्‍योंकि सारनाथ और कादीपुर के मध्‍य इस स्‍टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा।

Swarved mahamandir dham, swarved mahamandir umraha, swarved mahamandir dham varanasi, swarved mahamandir varanasi, swarved mahamandir, varanasi news today, varanasi news, taraya station, Varanasi News in Hindi, Latest Varanasi News in Hindi, Varanasi Hindi Samachar




स्वर्वेद महामंदिर।

पहले भी था स्‍टेशन

कहा जा रहा है कि, उमरहा स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ पूर्णाहुति में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तरया में रेलवे स्टेशन का तोहफा दे सकते हैं। वहीं, दो महीने पहले संत प्रवर स्वर्वेद महामंदिर, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे। इस दौरान विज्ञान देव महाराज ने बताया था कि, स्‍वर्वेद ज्ञान प्रेस के सामने एक रेलेवे स्‍टेशन स्‍थापति कराने की बात कही थी। उन्‍होंने बताया था कि, पूर्व के मसय में पियरी गांव के समक्ष एक रेलवे स्‍टेशन था, हालांकि जब पटरियों को डबल करने का काम हुआ तो स्‍टेशन को हटा दिया गया। विज्ञान देव ने कहा कि, तरया में रेलवे स्‍टेशन बनता है तो देश के हर हिस्‍से से आने वाले भक्‍तों को आसानी होगी। गौरतलब है कि, इस संबंध में रेल मंत्रालय में प्रोसेस चल रहा है।

End of Feed