Varanasi: वाराणसी में जाम से निजात दिलाने का प्लान तैयार, 4 फ्लाईओवर बनेंगे, शहर से बाहर शिफ्ट किए जाएंगे सभी बस स्टैंड

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:20 PM IST

Varanasi DM: वाराणसी में जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए जिला अधिकारी ने कुछ अहम निर्णय लिए हैं। इसके तहत फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। नदी पर एक पुल भी बनवाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट कराया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बैठक में अधिकारियों को दिए कई निर्देश
  • नदी पर पुल निर्माण के लिए सेतु निगम को कार्ययोजना बनाने की दी जिम्मेदारी
  • कचहरी से संदहा सड़क के चौड़ीकरण का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश

Varanasi News: शहरवासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। लोगों को बहुत जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। डीएम एस राजलिंगम ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें निर्णय लिया गया कि, शहर की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए चार फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। वरुणा नदी पर एक पुल भी बनवाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि, पांडेयपुर चौराहा से रिंग रोड और कचहरी से संदहा सड़क के चौड़ीकरण का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। रिंग रोड को शहर से जोड़ने के लिए आठ से 10 कनेक्टिंग सड़क बनवाने के लिए कहा है।

varanasi dm meeting

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम

डीएम ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर लगे डिवाइडर का सर्वे कराकर उसे फिर से एडजस्ट कराने का निर्देश जारी किया। ताकि यातायात सुगम तरीके से संभव हो। शहर की वरुणा नदी के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग है, जिसको ऑटो, दो पहिया वाहन एवं रिक्शा संचालन के लिए इस्तेमाल कराए जाने की सलाह दी।

End of Feed