Varanasi News: वाराणासी के लोगों को मिलेगी राहत, उत्पाती बंदर अब पहुंचेंगे चंबल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:38 PM IST

Varanasi news: वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक शहर से रोज 10 से 12 शिकायतें उत्पाती बंदरों के आतंक की मिल रही है। विभाग के अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक नगर निगम ने कुल 3860 बंदरों को पकड़ने के लिए एप्लीकेशन दी थी। अब मंजूरी मिलने की औपचारिकता बाकी है। यह मिलते ही मथुरा जनपद की एक संस्था के सहयोग से बंदरों को पकड़ जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
वाराणसी के लोगों को अब जल्द उत्पाती बंदरों से निजात मिलेगी


बंदरों को पकड़कर चंबल के जंगलों में छोड़ा जाएगा


वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरूआत की जाएगी


Varanasi News: बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के लोगों को अब जल्द उत्पाती बंदरों से निजात मिलेगी। इसे लेकर बाकायदा फोरेस्ट महकमे ने एक कार्य योजना बनाई है। विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान की शुरूआत की जाएगी। बता दें कि, बंदरों को पकड़कर चंबल के जंगलों में छोड़ा जाएगा। हालांकि विभाग के पास इलाके के चंदौली और सोनभद्र जनपदों के जंगलों में इन्हें छोड़ने की तैयारी थी। मगर वहां के जंगलों में पहले से मौजूद बंदर और लंगूरों की संख्या अधिक होने के चलते अब विभाग के पासा चंबल के जंगल एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। वाराणासी का वन विभाग मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है। महकमे के सबसे बड़े अधिकारी की ओर से इशारा मिलते ही उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

Varanasi News

वाराणासी के उत्पाती बंदर करेंगे चंबल की सैर

विभाग का रोजाना मिलती है इतनी शिकायतें

वन विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक शहर से रोज 10 से 12 शिकायतें उत्पाती बंदरों के आतंक की मिल रही है। गत वर्ष वन विभाग ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से शहर से कुल 3860 बंदरों को नगर निगम की सहयोग से पकड़ कर जंगलों में छोड़ने की मांग की थी। हालांकि मंजूरी मिलने के बाद इनमें से दो सौ बंदरों को चंदौली के जंगल में छोड़ा भी गया था। मगर 3 हजार 838 बंदरों को पकड़ने की मंजूरी नहीं मिल पाई। विभाग के अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक नगर निगम ने कुल 3860 बंदरों को पकड़ने के लिए एप्लीकेशन दी थी।

End of Feed