आज काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिलेंगे VIP दर्शन, Women's Day के मौके पर किए गए खास इंतजाम

आज इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के लिए दर्शन की खास व्यवस्था की गई है। आज महिलाओं को गेट नंबर 4 से प्रवेश मिलेगा। साथ ही उन्हें भगवान शिव का पवित्र जलाभिषेक करने की भी सुविधा मिलेंगी। महिलाएं आज सुबह शाम दोनों समय मंदिर में जाकर दर्शन पूजन कर सकती हैं।

वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए खास तौर पर प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। वो गेट नंबर 4 से प्रवेश कर रही हैं। इस पहल से महिलाएं बिना किसी परेशानी के भगवान शिव का दर्शन करने के साथ ही पवित्र जलाभिषेक करने की सुविधा मिल रही है। इस दौरान मंदिर में होने वाली भीड़-भाड़ से भी उन्हें जूझना नहीं पड़ रहा है।

Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर (फाइल फोटो)

आज सुबह-शाम महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, "यह पहल एक मीडिया समूह के प्रस्ताव से सामने आई थी, जिसमें सुझाव दिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। हमने तुरंत प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और गेट नंबर 4 को महिलाओं के लिए एक विशेष प्रवेश बिंदु के रूप में समर्पित करने का फैसला किया, जो आमतौर पर काशीवासियों के लिए आरक्षित है। यह व्यवस्था सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में उपलब्ध होगा, जिससे महिलाएं आराम से मंदिर में जा सकेंगी। इसके अलावा, प्रस्ताव में स्वास्थ्य जांच सेवाओं का प्रावधान भी शामिल है, जो इस दिन महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी।"

End of Feed