वाराणसी

Holi Special Train: परदेश नहीं घर पर मनाएं होली, स्पेशल ट्रेनों का हुआ इंतजाम; कश्मीर, दिल्ली और यूपी की तुरंत बुक करें टिकट

Holi Special Train: होली त्योहार को लेकर वाराणसी रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जैसी व्यवस्था स्पेशल व्यवस्था कर वैष्णो देवी और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। वाराणसी से वैष्णो देवी और दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 7 मार्च से 18 मार्च तक संचालित होंगी, जिससे यात्री आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Image

होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली के दौरान वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार स्टेशन पर महाकुंभ की तर्ज पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। रेलवे प्रशासन ने होली के बाद पड़ने वाले शनिवार और रविवार के दिन खास इंतजाम किए हैं। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लानिंग की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी से वैष्णो देवी और दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 7 मार्च से 18 मार्च तक संचालित होंगी, जिससे यात्री आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

रेलवे हेल्पलाइन पर करें संपर्क

स्टेशन पर सफाई, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है, ताकि होली के दौरान यात्रा सुगम हो। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट सुनिश्चित कर लें और किसी भी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क करें।

स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, होली 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। उसके बाद 15-16 मार्च को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी, तो इन दो दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, जिसे लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। हमने सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की है और जिस प्रकार की तैयारी महाकुंभ में की गई थी, ठीक उसी तरह की तैयारी होली को लेकर की जा रही है।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि हमने अतिरिक्त स्टाफ की मांग की है। यात्रियों की अनुमानित भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में वेटिंग एरिया समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। जगह-जगह बैरिकेड्स लगेंगे और टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article