Varanasi News: मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, रामनवमी के मौके पर पेश की अनूठी मिसाल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 03:10 PM IST

रामनवमी के मौके पर अयोध्या में मुस्लिम महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की। मुस्लिम महिलाओं ने श्री राम की आरती उतारी और कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश दिया।

Varanasi News: धार्मिक नगरी काशी में रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिकता की अनूठी मिसाल पेश की गई। वाराणसी स्थित सुभाष भवन में रामनवमी के मौके पर मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। मुस्लिम महिलाओं ने पूरे शिद्दत के साथ ना सिर्फ आरती उतारी, बल्कि मंगलगीत भी गाईं। महाआरती के साथ मुस्लिम महिलाओं ने उन कट्टरपंथियों को भी संदेश दिया, जो धर्म की आड़ में नफरत के बीज बो रहे हैं।

Ram lala

श्री रामलला।

कट्टरपंथियों को दिया संदेश

मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि प्रभु श्री राम उनके आराध्य है और कोई भी फतवा उनको प्रभु श्री राम की आराधना करने से नहीं रोक सकता है। इस बार राम आरती के मौके पर राम पंथ महा दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें 1,100 लोगों को राम पथ की दीक्षा दी गई। इसमें हिंदू के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद थे।

End of Feed