वाराणसी

Mau: पुलिस का खुलासा, इलाके में दबदबा बनाने के लिए हुई थी गुलशन की हत्या

मऊ शहर में 10 जून को हुए हत्याकांड में पुलिस ने अब खुलासा किया है कि गुलशन भी इलाके में गुंडई करता था और इलाके में दबदबे को लेकर उसकी एक दूसरे गुट से नहीं लड़ाई होती थी। इसी गुट के कुछ लोगों 10 तारीख को गुलशन की हत्या की थी।

Image

मामले की जानकारी देते सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय

Photo : Times Now Digital

Mau Murder Solved: 10 जून की शाम मऊ शहर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच दो गुटों में मार पिटाई हुई। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो वहां एक व्यक्ति को घायल पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।

गुलशन भी था गुंडा

इस मामले में 8 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। जिनमें से पांच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे के मुताबिक मृतक गुलशन यादव खुद भी गुंडागर्दी करता था। एक हत्या के मामले में वह जेल में भी बंद था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना एक गैंग बनाया और उसको नाम दिया 00 24। यह उसका लकी नंबर था।

पहले भी हुई थीं लड़ाइयां

पुलिस के मुताबिक इलाके में एक दूसरे गुट से उसकी पहले भी लड़ाइयां हुई थीं। गुलशन का विरोधी ग्रुप और गुलशन पर हत्या का मुकदमा कराने वाले मिलकर काफी दिनों तक उसकी रेकी करते रहे और एक दिन मौका देख कर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। दूसरे गुट के लोग गुलशन की हत्या करके इलाके में दहशत फैलाना चाहते थे। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article