Varanasi to Prayagraj Bus: प्रयागराज में लग रहे माघ मेले के लिए वाराणसी से चलेंगी अतिरिक्त 40 बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 01:49 PM IST

Varanasi Bus Service: विभिन्न हिंदू त्योहारों को देखते हुए वाराणसी में परिवहन की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। परिवहन निगम की बसों की संख्या विभिन्न रूटों पर बढ़ाई जा रही है। तीन चरणों में बसों का परिचालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी भी कर ली गई है। विशेषकर प्रयागराज में आयोजित माघ मेले को लेकर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से वाराणसी मंडल से 170 अतिरिक्त बसों एवं एक ट्रेन का होगा परिचालन
  • परिवहन निगम कराएगा तीन चरणों में बसों का परिचालन
  • पहले चरण में आज से 17 जनवरी तक परिचालित होंगी बसें

Prayagraj Magh Mela 2023: रेलवे और वाराणसी परिवहन निगम ने प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खास व्यवस्था की है। गुरुवार से वाराणसी मंडल से अतिरिक्त 170 बसों और एक ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। बता दें, पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति को देखते हुए काफी संख्या में लोग संगम नदी में स्नान करने जाते हैं।

varanasi bus (1)

वाराणसी परिवहन निगम की बस, जिसकी संख्या प्रयागराज के लिए बढ़ी है।

इसे देखते हुए परिवहन निगम ने तीन चरणों में बसों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 170 बसें गुरुवार से 17 जनवरी तक परिचालित होनी हैं। इसके लिए कैंट डिपो की 45 बसें, काश डिपो की 27 बसें, ग्रामीण डिपो की 20 बसें, चंदौली डिपो की 10 बसें, जौनपुर डिपो की 43 बसें, गाजीपुर डिपो की 17 बसें, सोनभद्र डिपो की 3 बसें और विंध्यनगर डिपो की 5 बसें परिचालित होंगी।

End of Feed