Ayodhya: अब स्टेशन पर ही होंगे भगवान राम के दर्शन, अयोध्या धाम स्टेशन पर स्थापित हुई 40 फीट की आकृति

अयोध्या पहुंचने वाले यात्री अब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ही भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे। स्टेशन पर भगवान राम की एक 40 फीट की प्रतिमारूपी आकृति स्थापित की गई है। जो यात्रियों को दिव्य और भावुक अनुभव दे रही है। इसके साथ ही बजरंगबली समेत कई धार्मिक प्रतीकों की भी आकृतियां स्थापित की गई हैं। 75 लाख की लागत से बनी ये आकृति अयोध्या में आस्था का नया केंद्र बनी है।

Ayodhya: देश के दूर दराज इलाकों से भगवान राम के भव्य मंदिर को देखने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर पहुंचने से पहले ही भगवान राम की एक अद्भुत आकृति के दर्शन हो सकेंगे। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भगवान राम की एक 40 फीट ऊंची भव्य आकृति स्थापित की गई है। रामनगरी अयोध्या में इसे भक्ति का एक नया अध्याय माना जा रहा है।

75 लाख की लागत हुई स्थापना

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन अधिकतर श्रद्धालुओं का पहला ठिकाना होता है, जो देश-दुनिया के तमाम हिस्सों से रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। अब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे यात्री भगवान राम का पहली छंटा स्टेशन पर ही देख सकेंगे। रेलवे स्टेशन के परिसर में ही भगवान राम की एक अद्भुत आकृति स्थापित कर दी गई है। इसको स्थापित कराने में करीब 75 लाख रुपये का खर्च आया है। भगवान राम के साथ स्टेशन पर हनुमानलला की भी एक आकृति स्थापित की गई है। इन आकृतियों के साथ स्वास्तिक, मोर, सूर्य, ओम, मछली, गिलहरी और गरुड़ आदि की भी आकृतियां स्थापित की गई हैं।

End of Feed