Varanasi Water Sports: खिड़किया घाट बनेगा वाटर स्पोर्ट्स का हब, हेली टूरिज्म को भी दिया जाएगा आकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 06:18 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्तर पर काम हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब शहर को वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनाने की तैयारी है। इसको लेकर घाट का भी चयन कर लिया गया है। वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा खिड़किया घाट पर वाटर स्पोर्ट्स का संचालन किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाटर स्पोर्ट्स का केंद्र बनेगा वाराणसी
  • बनाना बोट, याच, स्पीड बोट, जेट स्की, रंबल राइड की होगी व्यवस्था
  • ट्रिपल-पी व्यवस्था के तहत वाराणसी स्मार्ट सिटी करेगा संचालन

Khidkiya Ghat water sports: वाराणसी में जल परिवहन को बढ़ावा दिए जाने के बाद अब वाटर स्पोर्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए शहर के उत्तरी छोर पर खिड़किया घाट (नमो घाट) पर वाटर स्पोर्ट्स शुरू कराया जा रहा है। वाराणसी के पहले घाट मान्य आदिकेशव और गंगा-वरुणा संगम तक वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही बनाना बोट, याच, स्पीड बोट, जेटी स्की, रंबल राइट आदि का इंतजाम होगा।

varanasi kidikia ghat

खिड़किया घाट पर होगी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी

इसका संचालन वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा ट्रिपल-पी व्यवस्था के तहत किया जाएगा। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखा गया था। इसे सभी विभागों ने मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम रूप से दिया जा रहा है।

End of Feed