Kashi Vishwanath News: काशी विश्वनाथ में भगवान भोले के भक्तों को महंगाई का झटका लगा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती के लिए 350 रुपए और भोग आरती के लिए 180 रुपए देने होते थे लेकिन नई व्यवस्था के तहत मंगला आरती (Mangla Aarti) के लिए जहां श्रद्धालुओं को 500 रुपये देने होंगे, वहीं सप्तऋषि, श्रृंगार, भोग और मध्याह्न भोग आरती के लिए टिकट के रूप में 300 रुपये खर्च करने होंगे। काशी विश्वनाथ न्यास परिषद की बैठक में कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।
वाराणसी
Kashi Vishwanath: भोले के भक्तों को महंगाई का झटका! महंगा हुआ मंगला और भोग आरती का टिकट
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 23, 2023, 07:56 AM IST
Kashi Vishwanath News: मंदिर प्रशासन ने मंगल आरती और भोग आरती के टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। आरती का टिकट 350 रुपए के बढ़ाकर 500 रुपए और भोग आरती 180 रुपए से बढ़ा कर 300 रुपये कर दिया गया है।
KEY HIGHLIGHTS
- काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ी महंगाई, आरती के टिकट के दाम बढ़ाए गए
- आरती के लिए पहले से ज्यादा रकम होगी चुकानी, न्यास परिषद की बैठक में लिया गया फैसला
