जब श्रद्धालुओं की लाइन में घुसा सांड, तो काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तीखा तंज

Kashi Vishwanath Mandir: अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते यूपी सरकार और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं के साथ एक सांड घुस गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर सांड का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो साझा किया है। श्रद्धालुओं की लाइन में सांड के घुसने को लेकर अखिलेश ने अपने तंज में क्या कुछ कहा, नीचे पढ़िए।

Akhilesh Yadav on Bull in Row Kashi Vishwanath Mandir

अखिलेश यादव ने सांड का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल।

सपा के मुखिया ने सांड का वीडियो शेयर कर उठाया सवाल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन में एक सांड का प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक है जिसके परिणाम घातक हो सकते थे। मामले की जांच हो और भविष्य में ऐसी घटना से बचाव के लिए कारगर निगरानी के साथ-साथ, जहाँ संभव हो वहाँ ‘कैटल ग्रिड’ या ‘कैटल गार्ड’ जैसी व्यवस्था का भी सहारा लिया जाए।'

End of Feed