वाराणसी

जौनपुर में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गए थे तीन दोस्त, दो की डूबने से हुई मौत

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में रीठी गांव में तीन दोस्त नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक दोस्त डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में दूसरा दोस्त भी डूबने लगा। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक कक्षा 12 के छात्र थे। पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सई नदी में नहाने गए तीनों युवक

यह मामला जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव का है। क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेश सिंह ने बताया कि रीठी गांव का निवासी 18 वर्षीय अभिनव उसका पड़ोसी 19 वर्षीय साहिल और विशाल शनिवार दोपहर सई नदी में नहाने गए थे। पुलिस ने कहा, “गड़हरा घाट के पास नदी में नहाते समय साहिल बीच धारा में डूबने लगा। साथ में नहा रहे अभिनव ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए।

ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला

नदी में दोनों युवकों को डूबता देखकर विशाल ने शोर मचाया। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पास के क्लीनिक में ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article