Tent City at Kashi Inside Images: लग्जरी होटल से कम नहीं है काशी की टेंट सिटी, देखिए इनसाइड इमेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 10:30 PM IST

Tent City at Kashi Inside Images: पीएम मोदी ने आज बनारस को टेंट सिटी के रूप में बड़ी सौगात दी है। 5 स्टार होटल जैसी लग्‍जरी सुविधाओं से युक्‍त इस टेंट नगरी में ठहरने के लिए 1 रात+2 दिन का लग्जरी पैकेज जारी किया गया है। यहां 4 कैटेगरी में बने आलीशान कॉटेज का किराया 8,000 से 51,000 रुपये तक रखा गया है। आइये इसकी खूबसूरत तस्‍वीरों के माध्‍यम से इसकी खासियत जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 कैटेगरी कॉटेज का किराया 8,000 से 51,000 रुपये
  • कॉटेज में मिलेंगी 5 स्टार होटल जैसी लग्‍जरी सुविधाएं
  • इस टेंट सिटी में बने हैं 600 टेंट, बुकिंग अभी ऑनलाइन

Tent City at Kashi Inside Images: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस को टेंट सिटी के रूप में बड़ी सौगात दी है। 5 स्टार होटल जैसी लग्‍जरी सुविधाओं से युक्‍त इस टेंट नगरी को गंगा पार सफेद रेत पर बनाया गया है। दुनिया की सबसे अनूठी तंबू नगरी आज से पर्यटकों के लिए खुद गया है। इसमें ठहरने के लिए 1 रात+2 दिन का लग्जरी पैकेज होगा। इसका किराया भी किसी फाइव स्‍टार होटल से कम नहीं हैं। यहां 4 कैटेगरी में बने आलीशान कॉटेज का किराया 8,000 से 51,000 रुपये तक रखा गया है। इस टेंट नगरी को यूपी सरकार ने बनारस में धर्म-अध्यात्म टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।

tent city at kashi inside images

टेंट सिटी की खूबसूरत तस्‍वीरें

आइये इसकी खूबसूरत तस्‍वीरों के माध्‍यम से इसकी खासियत जानते हैं।

100 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में बने इस टेंट नगरी में एक साथ 300 पर्यटकठहर सकते हैं। इस टेंट सिटी में सबसे महंगा ‘गंगा दर्शन विला’ है। इसका 1 रात+2 दिन का किराया 51,000 रुपये है। इसमें 600 टेंट 3 क्लस्टर में बनें। 200 पर्यटकों की क्षमता का 1 क्लस्टर है। पर्यटक यहां ठहरेंगे और साथ गंगा आरती भी देख सकेंगे।

End of Feed