Kashi-Prayagraj Industrial Park: गंगा किनारे काशी से प्रयागराज के बीच बनेगा औद्योगिक पार्क, 1400 एकड़ में होगा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 02:47 PM IST

Kashi-Prayagraj Industrial Park Construction: काशी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। विशेषकर उद्यमियों एवं उद्योगपतियों के लिए। 1400 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाया जाना है। इसका निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यह पार्क प्रयागराज तक बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • औद्योगिक पार्क बनाने के लिए जमीन चिह्नित
  • वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल की जमीन चिह्नित
  • इसी वित्तीय वर्ष में विकसित की जाएंगी सुविधाएं

Varanasi News: गंगा नदी किनारे काशी से प्रयागराज तक 1400 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनेगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के 10 जिलों में जमीन चिह्नित की है। इस वित्तीय वर्ष में ही सुविधाएं विकसित की जाएंगी। गंगा नदी किनारे रामनगर बंदरगाह की जैसे ही प्रयागराज तक चार और इंटर मॉडल स्टेशन विकसित करने की योजना है। यहां से औद्योगिक इकाइयों को जल परिवहन से जोड़कर सागर माला परियोजना को भी गति दी जानी है।

kashi industrial park

काशी-प्रयागराज के बीच बनेगा औद्योगिक पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दरअसल, मंडल स्तरीय इंवेस्टर्स समिट में इस पर विचार-विमर्श हुआ है। समिट में वाराणसी मंडल में 1.52 लाख करोड़ रुपए के निवेश का भी प्रस्ताव आया है। इससे 1.91 लाख युवाओं को रोजगार मिल सकता है। सिर्फ वाराणसी में ही 1.30 लाख करोड़ रुपए निवेश का प्रस्ताव है। यहां निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों ने 1.70 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने का भरोसा दिया है। वाराणसी मंडल अब तक निवेश प्रस्ताव में सबसे आगे है।

End of Feed