वाराणसी

महाकुंभ से लौटते समय श्रद्धालुओं की बोलेरो की ट्रेलर से टक्कर, 4 की मौत और 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

सोनभद्र में बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग महाकुंभ में स्नान करके वापस रायपुर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Image

सोनभद्र में भीषण हादसा

Sonbhadra Road Accident: सोनभद्र में बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। ये लोग प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करके छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

आमने-सामने से टकराई गाड़ियां

यह हादसा सोनभद्र में बभनी के दरनखाड़ के पास हुई, जहां श्रद्धालुओं से बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बेलोरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा इतनी भीषण था कि टक्कर में बेलोरो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि एक बोलेरो कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर वापस रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव में कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से हो गयी। एएसपी ने बताया कि इस हादसे में लक्ष्मी बाई (30) , अनिल प्रधान (37) ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) की मौत हो गई। वहीं दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी और ढाई साल का हर्षित गंभीर रूप से घायल है। इन घायलों को पहले बभनी सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article