Varanasi Health Department Alert on Holi: होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एक कॉल पर‌ पहुंचेगी एंबुलेंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 01:38 PM IST

Varanasi News: होली के रंग में पूरा वाराणसी रंग चुका है। सात मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इन सभी जगहों पर होली के दिन डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी की इमरजेंसी में हुआ बेड रिजर्व
  • ऑन कॉल विशेषज्ञ डॉक्टर भी तुरंत आएंगे
  • बीएचयू ट्रामा सेंटर में भी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रहेगी मुस्तैद

Holi in Varanasi: जिले में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी तरह की घटना होने पर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में तुरंत इलाज होगा। इसके लिए अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के इमरजेंसी वार्ड की टीम को भी अलर्ट किया गया है। एक कॉल करने पर लोगों को 108 एंबुलेंस की सेवा मिलेगा। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि त्योहार पर किसी अप्रिय घटना पर अस्पताल पहुंचने वाले इंसान को तत्काल बेहतर इलाज मिलेगा।

varanasi dial 108 ambulance

एंबुलेंस 108 की मिलेगी निशुल्क सेवा (फाइल फोटो)

मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल और सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की इमरजेंसी में बेड रिजर्व किया गया है। इमरजेंसी वार्ड में प्रतिनियुक्त डॉक्टर से प्राथमिक इलाज मिलेगा और ऑन कॉल भी तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में आकर मरीज का इलाज करेंगे।

End of Feed