वाराणसी

वाराणसी में गुटखा कारोबारी ने की आत्महत्या, बंद कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Varanasi Suicide: वाराणसी में गुटखा व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वे डिप्रेशन में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

कारोबारी ने की आत्महत्या

Varanasi News: वाराणसी में गुटखा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है 47 वर्षीय विजय राठौर उर्फ बबलू राठौर ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन अंदर आए, जहां विजय खून से सना हुआ मिला। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे विजय राठौर

मृतक विजय राठौर वाराणसी के कालीमहल के निवासी थे। जानकारी के अनुसार वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पिछले कुछ महीनों कारोबार और पारिवारिक कारणों से विवाद के कारण वे तनाव में थे। शुक्रवार रात को फिल से कलह होने से वे नाराज होकर अपने कमरे में चले गए और सो गए। सुबह उठकर भी उन्होंने परिवार में किसी शख्स से बातचीत नहीं की। बाद में विजय अपने कमरे में चले गए और लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली चला ली। अचानक से गोली की आवाज से कमरे में आए परिवार जनों ने देखा कि विजय खून से लथपथ हैं और पिस्टल भी पास में ही थी।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर

परिजन आनन-फानन में विजय को कबीरचौरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद उन्हें रेफर करने पर लक्ष्मी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कालीमहल में मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने हॉस्पिटल में परिजनों और डॉक्टरों से भी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस को किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article