Ghazipur Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ स्नान करके लौटते हुए हादसे का शिकार हुई कार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में स्नान कर श्रद्धालुओं की कार घर वापसी कर रही थी। लेकिन उसी दौरान गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरनो थाने के समीप हादसे का शिकार हो गई। कार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी मृतक पूर्णिया, बिहार के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार 2 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत पर मौत हो गई।
