Varanasi News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, यहां बनाया फर्जी कॉल सेंटर; पुलिस ने शातिरों को किया गिरफ्तार

यूपी के वाराणसी में विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ठगों के गिरोह ने पूर्वांचल के अलग अलग जिलों के रहने वाले 6000 लोगों को अपने जाल में फंसाया था।

वाराणसी : विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ठगों के गिरोह ने पूर्वांचल के अलग अलग जिलों के रहने वाले 6000 लोगों को अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने गिरोह से जुड़े महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार विदेशों से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस रैकेट को खंगालने में जुटी है।

abroad job Fraud in Varansi Case

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

ठगों ने बनाया था फर्जी कॉल सेंटर

ठगों का गिरोह बेहद हाईप्रोफाइल अंदाज में काम करता था। पुलिस के अनुसार ठगों ने लोगों को शक ना हो, इसके लिए बनारस में फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। इसके जरिए पूर्वांचल के अलग अलग जिलों के लोगों से संपर्क किया जाता था। कॉल सेंटर में बैठे कर्मचारी लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाते थे। नौकरी देने के नाम पर फर्जी दस्तावेज वीजा पासपोर्ट बनाने का दावा किया जाता था। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से 50000 रुपया लिया जाता था। लोग नौकरी के नाम पर ऐसे लोगों को पैसा भी देते थे और पैसा लेने के बाद यह गैंग उस व्यक्ति के संपर्क से बिल्कुल बाहर हो जाता था।

End of Feed