Ballia Crime News: बलिया में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या, लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Ballia Crime News: बलिया में जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई है। इस घटना में लापरवाही का आरोप लगते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले ने एक नया मोड़ लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इन चारों पुलिसकर्मियों को वालों को गुरुवार देर रात निलंबित किया गया था। साथ ही दो पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी आदेश दिए हैं।

Crime News

बलिया में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या

चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार रात रामजीत यादव और उनके बेटे निरंजन, नीरज, मनीष व कुछ अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव (24) के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल से वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन बुधवार देर रात रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि अन्य तीन घायलों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से पंकज के चाचा अनिल यादव (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

End of Feed