वाराणसी

सोनभद्र में गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल, तीन गिरफ्तार

सोनभद्र में एक कार की खड़ी गाड़ी से टक्कर होने के कारण दो पक्ष आपस में भिड़ गए और उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

फाइल फोटो

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में शीतला चौराहे के पास एक कार की खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई। जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान चलायी गयी गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाड़ी टकराने के कारण शुरू हुई मारपीट

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पन्नूगंज निवासी मुरली अपनी कार से बरौली की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में शीतला चौराहे के पास उसकी कार एक खड़ी गाड़ी से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद गाड़ी मालिक राजा बाबू और उसके साथी सूरज सोनकर और विकास सोनकर कार चालक मुरली से मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि इसी बीच, मौका पाकर मुरली ने फ़ोन कर अपने साथियों नितेश सिंह को मौके पर बुलाया तथा उसके साथ जन्मेजय और रितेश कुमार भी पहुंचे।

विवाद में चली गोलियां

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारपीट के दौरान नितेश सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली चलायी जिससे राजा बाबू का साथी विकास सोनकर और खुद नितेश भी घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक मामला दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें