वाराणसी

वाराणसी कैंट स्टेशन की पार्किंग में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर राख

Varanasi Cantt Station Parking Fire: वाराणसी में शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में भयंकर आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन आग में करीब 150 गाड़ियां जलकर राख हो गई। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने की आशंका है।

Image

आग में जले कई वाहन

Photo : ANI

Varanasi Cantt Station Parking Fire: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लग गई। जिसमें 150 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रेलवे कर्मचारियों के लिए पार्किंग

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ-साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि यह पार्किंग रेलवे कर्मचारियों के लिए है।

जांच के लिए बनाई गई समिति

अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) लालजी चौधरी ने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों के लिए कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास दोपहिया वाहन स्टैंड बनाया गया है जिसमें देर रात आग लगने से काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि 150 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है और घटना की जांच के लिए समिति बनाई गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article