Dev Diwali: देव दीपावली पर गंगा के घाटों पर उतरा स्वर्ग, हर तरफ दिखी दीपकों की श्रृंखला

काशी में आज देव दिवाली पूरे धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काशी के सभी घाटों को दीपों से सजाया गया। सीएम योगी ने भी देव दिवाली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योगी सरकार ने देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीयों से गंगा घाट को सजाया।

Dev Diwali: काशी में 27 नवम्बर यानी आज देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान पूरे शहर को सजाया गया था। काशी के अर्धचंद्राकर घाटों को आज दीपों की मालाओं से सजाया गया था। इस मनमोहक नजारे को कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग काशी पहुंचे थे। प्रदेश की योगी सरकार ने देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीयों से गंगा घाटों को रोशन किया।

Dev Diwali

काशी में देव दिवाली के अवसर पर जगमग हुए घाट

देव दिवाली पर दान-पुण्य से मिटते सारे कष्ट

बता दें कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली भी कहते हैं का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान और दान से मनुष्य के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। इस दिन शास्त्रों में दीपदान का विशेष महत्‍व होता है। दिवाली की तरह इस दिन भी पवित्र स्‍थानों पर दीए जलाए जाते हैं।

End of Feed