वाराणसी

Dev Diwali: काशी में देव दिवाली पर दिखेगा भव्य नजारा, CM योगी के साथ साक्षी बनेंगे 70 देशों के राजनयिक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बनारस शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। आज गंगा घाट दीपों की रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। इस खास मौके पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

वाराणसी: कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 27 नवम्बर को देव दीपावली मनाई जा रही है। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। साथ ही देव दीपावली से पहले भक्तों ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर 21000 दीपक भी जलाए। इसके अलावा काशी में देव दीपावली मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। बनारस शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। आज गंगा घाट दीपों की रोशनी से सराबोर नजर आएंगे। सुबह से गंगा घाट पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां आज की शाम बेहद शानदार और दीपों से सजी नजर आने वाली है। इस खास मौके पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।

काशी की देव दिवाली

काशी की देव दिवाली

काशी के अर्धचंद्राकर घाटों पर पर आज दीपों की मालाएं सजेंगी। इस दौरान काशी दुल्हन की भांति लगेगी। इस मनमोहक नजारे को कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। प्रदेश की योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीयों से गंगा घाटों को रोशन कर रही है।

काशी गंगा घाट

काशी गंगा घाट

कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में सबसे उत्तम, पवित्र और शुभ दिन माना गया है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान से मनुष्य के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली भी कहते हैं। इस दिन शास्त्रों में दीपदानका विशेष महत्‍व होता है। दिवाली की तरह इस दिन भी पवित्र स्‍थानों पर दीए जलाए जाते हैं। शिव की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा के घाटों पर दिए जलाकर दीपदान करते हैं। जो लोग काशी नहीं जा सकते तो वो अपने घर पर दीपदान कर सकते हैं।

गंगा घाट

गंगा घाट

विश्व विख्यात देव दीपावली की भव्यता को निहारने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचेंगे। उनके नेतृत्व में 70 देशों के राजनयिक भी देव दीपावली की दिव्यता के साक्षी बनेंगे। इसमें इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

काशी गंगा घाट का नजारा

काशी गंगा घाट का नजारा

70 देशों के खास मेहमान चार्टर्ड विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर क्रूज पर सवार होंगे और गंगा आरती, आतिशबाजी समेत गंगा के घाटों पर सजी देव दीपावली की रंगत देखेंगे। नमो घाट पर इन मेहमानों के लिए बनारसी व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article