Varanasi News: केंद्रीय संत समिति ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला

Varanasi News: केंद्रीय संत समिति ने राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केंद्र सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Varanasi News: केंद्रीय संत समिति ने केंद्र सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है, ताकि भगवान राम के सभी भक्त अयोध्या में राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देख सकें। केंद्रीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा देश साक्षी बने इसलिए केन्द्र सरकार को 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी 22 जनवरी को अवकाश घोषित की मांग की है। वहीं केंद्रीय संत समिति ने 15 जनवरी से यूपी के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ के फैसले का स्वागत किया। केंद्रीय संत समिति ने प्रदेश की योगी सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

Varanasi News

केंद्रीय संत समिति ने 22 जनवरी को की सार्वजनिक अवकाश की मांग

सैम पित्रोदा पर जमकर साधा निशाना

जानकारी के अनुसार, राम मंदिर पर सैम पित्रोदा के बयान पर केंद्रीय संत समिति के संतों ने पलटवार किया। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने सैम पित्रोदा पर निशाना साधते हुए कहा कि सैम पित्रोदा देश के पढ़े-लिखे मूर्ख हैं। ये वही नेता है जिन्होंने रांची एयरपोर्ट पर पोप को 21 तोपो की सलामी दी थी। जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में राम के अस्तित्व को नकार दिया था उनके रूदन को देखकर बड़ा आनंद आ रहा है।

End of Feed